[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) के सुपर 8 का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए कारगर साबित हुआ. वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए. चेज करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 17.3 ओवर में ही ये स्कोर चेज कर लिया. इंग्लैंड के लिए फिलिप सॉल्ट ने 87 रन की धमाकेदार पारी खेली.
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो उनपर भारी पड़ गया. इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करने उतरे ब्रैंडन किंग अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन वह 23 गेंद बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. वह 23 रन बना सके. उनके साथ उतरे जॉनस्न चार्ल्स ने सबसे अधिक 38 रन बनाए. वहीं, निकलस पूरन और रोवमेन पॉवेल ने 36-36 रनों की पारी खेली. शेरफन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में शानदार 28 रन बनाए. इस तरह वेस्टइंडीज ने 180 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मोइन अली और लियाम लिविंग्स्टोन ने 1-1 विकेट लिए.
अब चेज करने की बारी इंग्लैंड की आई. ओपनर फिल सॉल्ट ने कप्तान जॉस बटलर (25) के साथ 67 रन की बेहतरीन ओपनिंग पार्टनरशिप की. इसके बाद मोईन अली (13) के साथ मिलकर अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचाया. सॉल्ट ने 47 गेंदों में कुल 87 रन की पारी खेली. उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके मारे. जॉस बटलर ने 22 में 25 तो वहीं, मोइन अली ने 13 रन का बनाए. जॉनी बेयरस्टो ने भी अंत में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 48 रन ठोके. अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके मारे. इंग्लैंड ने यह स्कोर 17.3 ओवर में ही चेज कर लिया.
FIRST PUBLISHED : June 20, 2024, 09:44 IST
[ad_2]
Source link