[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. दूसरा मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज को इस मैच में एक बड़ा नुकसान भी हुआ जब ब्रैंडन किंग चोटिल होकर मैदान छोड़कर वापस चले गए. वह रिटायर्ड हर्ट हुए. वेस्टइंडीज की टीम यही उम्मीद करेगी कि उनकी चोट ज्यादा गहरी न हो और वे अगला मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हों.
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग गुरुवार को सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 सुपर आठ मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए. दाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रैंडन किंग को वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर के दौरान सैम करन के खिलाफ शॉट खेलते समय मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हुआ. जिसके बाद वे रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. किंग ने इस मैच में 13 गेंदों में 23 रन बनाए. जिसके 3 चौके और 1 छक्का शामिल था.
INJURY UPDATE
Brandon King has suffered a side strain and will not return to the field of play in this evenings match.#WIREADY | #T20WorldCup | #WIvENG pic.twitter.com/KcsRLtv4uv— Windies Cricket (@windiescricket) June 20, 2024
[ad_2]
Source link