Home World Hinduja Family: घरेलू नौकरों के शोषण मामले में ब्रिटेन के सबसे रईस परिवार को झटका, हिंदुजा फैमिली के चार लोगों को जेल की सजा

Hinduja Family: घरेलू नौकरों के शोषण मामले में ब्रिटेन के सबसे रईस परिवार को झटका, हिंदुजा फैमिली के चार लोगों को जेल की सजा

0
Hinduja Family: घरेलू नौकरों के शोषण मामले में ब्रिटेन के सबसे रईस परिवार को झटका, हिंदुजा फैमिली के चार लोगों को जेल की सजा

[ad_1]

Hinduja Family News: स्विट्जरलैंड की एक आपराधिक अदालत ने शुक्रवार को हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को घरेलू सहायकों का शोषण करने के मामले में चार से साढ़े चार साल तक की जेल की सजा सुनाई. अदालत ने साथ ही मानव तस्करी के गंभीर आरोपों को खारिज कर दिया. सजा सुनाए जाने के समय परिवार के चार सदस्यों में से कोई भी जिनेवा की अदालत में मौजूद नहीं था.

47 बिलियन डॉलर है परिवार की नेटवर्थ

हालांकि परिवार का बिजनेस मैनेजर और पांचवां प्रतिवादी मौजूद था, जिसे 18 महीने की सजा सुनाई जिसे निलंबित रखा गया है. हिंदुजा परिवार की नेटवर्थ की बात करें तो यह 47 बिलियन डॉलर है. स्विस कोर्ट ने प्रकाश हिंदुजा, उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को 4 साल 6 महीने जबकि उनके बेटे अजय और उसकी पत्नी नम्रता को 4 साल कैद की सजा दी है. 

हिंदुजा परिवार पर आरोप था कि उसने अपने भारतीय घरेलू सहायकों को बंधक बनाया और तनख्वाह भी कम दी. इसके बाद उन्होंने कोर्ट में याचिका लगाई, जिसमें कहा गया था कि  हिंदुजा परिवार ने अपने नौकरों को जो तनख्वाह दी, वो फैमिली के पालतू कुत्ते के खर्चे से भी कम थी. इतना ही नहीं नौकरों के पासपोर्ट तक जब्त कर लिए गए. हिंदुजा परिवार ने हालांकि इन आरोपों से इनकार कर दिया था. 

पांच साल की मांगी गई थी सजा

हिंदुजा परिवार ने तीन कर्मचारियों के साथ एक सीक्रेट आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट किया है, जिन्होंने उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं. लेकिन बावजूद इसके अभियोजन पक्ष ने आरोपों की गंभीरता के कारण मामले को आगे बढ़ाने का फैसला लिया. जिनेवा के अभियोजक यवेस बर्टोसा ने प्रकाश और कमल हिंदुजा के खिलाफ साढ़े पांच साल की सजा की मांग की थी. स्वास्थ्य कारणों से दोनों ही मुकदमा शुरू होने के बाद से कोर्ट नहीं आए थे. 

स्टाफ ने आरोप लगाया था कि उसे भारत से लाया गया. उसके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं. वो हिंदुजा फैमिली के स्विटजरलैंड स्थित लेक जेनेवा विला में काम करता था. उससे रोजाना 18 घंटे काम कराया जाता था लेकिन तनख्वाह के तौर पर रोजाना सिर्फ 8 डॉलर दिए जाते थे. जबकि पालतू कुत्ते पर एक दिन का खर्च कम से कम 27 डॉलर था. जबकि ब्रिटेन और स्विटजरलैंड जैसी जगहों पर घरेलू सहायकों की एक दिन की औसत तनख्वाह 60 डॉलर के करीब होती है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here