[ad_1]
02:16 PM, 22-Jun-2024
NEET 2024: संजीव को एक प्रोफेसर ने वाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेजा था
पुलिस ने संजीव की तलाश भी तेज कर दी है। आरोप है कि संजीव को एक प्रोफेसर ने वाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेजा था। इसे पटना और रांची के मेडिकल स्टूडेंट की मदद से हल करवाया गया था। इसके बाद पांच मई की सुबह उत्तर के साथ इसे करायपुरसुराय के चिंटू उर्फ बलदेव के मोबाइल पर भेजा गया था। चिंदू की मदद से पिंटू ने इसका प्रिंट निकाला। इसके बाद पटना के एक प्ले स्कूल में ठहराए गए करीब 20-25 अभ्यर्थियों को इस प्रश्नोत्तर को रटने के लिए भेज दिया। पुलिस ने एकंगरसराय प्रखंड में छापेमारी कर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
10:09 AM, 22-Jun-2024
NEET 2024: सुप्रीम कोर्ट ने किया नीट यूजी काउंसलिंग पर रोक से इनकार
NEET में गड़बड़ी और री-एग्जाम की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब तक 5 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट इन सभी याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई करेगा। हालांकि, कोर्ट ने एग्जाम को रद्द करने और 6 जुलाई से होने वाली काउंसिलिंग पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी है।
09:35 AM, 22-Jun-2024
NEET 2024: कोर्ट ने एनटीए से किए थे तीखे सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की थी। इस दौरान कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से कई तीखे सवाल किए। अदालत ने कहा कि अगर नीट परीक्षा में 0.001 फीसदी भी लापरवाही हुई है तो उससे निपटा जाना चाहिए।
09:22 AM, 22-Jun-2024
Anti-Papaer Leak Act: किन परीक्षाओं पर लागू होगा एंटी पेपर लीक कानून?
कानून लागू होने के बाद यूपीएससी, एसएससी, रेलवे द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं, बैंकिंग भर्ती परीक्षाएं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सभी कम्प्यूटर आधारित परीक्षाएं इसके दायरे में होंगी।
08:54 AM, 22-Jun-2024
NEET 2024: देश में लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून
वहीं सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर तीन से पांच साल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
08:36 AM, 22-Jun-2024
CSIR UGC NET: सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित
नीट विवाद के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पहले यूजीसी नेट परीक्षा रद्द की थी, इसके बाद अब सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। एजेंसी ने इसके पीछे लॉजिस्टिक के मुद्दे को वजह बताया है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 25 जून से 27 जून के बीच होनी थी।
06:51 PM, 21-Jun-2024
NEET UG: पीठ ने क्या कहा?
पीठ ने एनटीए को कुछ निर्देश देने की मांग करने वाली एक अलग अर्जी पर भी विचार किया। आवेदक की ओर से पेश वकील ने 23 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि एनटीए ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई है। इसके बाद पीठ ने एनटीए के वकील से अर्जी पर जवाब दाखिल करने को कहा और इसे 8 जुलाई को सुनवाई के लिए पोस्ट कर दिया।
01:58 PM, 21-Jun-2024
NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट का काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने फिर से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक)-2024 की काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने नई याचिकाओं को लंबित याचिकाओं के साथ टैग कर दिया और उन्हें 8 जुलाई को सुनवाई के लिए पोस्ट कर दिया।
इससे पहले बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने NTA और अन्य की ओर से दायर याचिका पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया था। याचिका में NEET-UG 2024 से संबंधित याचिकाओं को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों में उच्च न्यायालय के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने फिर दोहराया कि वह काउंसलिंग प्रक्रिया को नहीं रोकेगा।
01:35 PM, 21-Jun-2024
NEET Paper Leak: पेपर लीक के आरोपियों को नहीं मिली राहत
नीट पेपरलीक केस में गिरफ्तार आरोपियों को राहत नहीं मिली है। पटना सिविल कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन पटना पुलिस एनएचएआई के गेस्ट हाउस की डायरी लिए बिना ही कोर्ट पहुंच गई। इसके कोर्ट ने अगली सुनवाई में डायरी लाने का आदेश दिया। इसीलिए कोर्ट में आज सुनवाई टल गई। अब 25 जून को इस मामले में फिर सुनवाई होगी।
01:32 PM, 21-Jun-2024
NEET 2024: मामला ले चुका है राजनीतिक रूख
नीट यूजी विवाद राजनीतिक मोड ले चुका है। जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार ने नीट समेत कई परीक्षाओं को मजाक बना दिया है।”
[ad_2]
Source link