Home Breaking News इरफान पठान के मैकअप आर्टिस्ट की मौत: वेस्टइंडीज में स्विमिंग पूल में नहाते समय गई जान, नगीना में शोक की लहर

इरफान पठान के मैकअप आर्टिस्ट की मौत: वेस्टइंडीज में स्विमिंग पूल में नहाते समय गई जान, नगीना में शोक की लहर

0
इरफान पठान के मैकअप आर्टिस्ट की मौत: वेस्टइंडीज में स्विमिंग पूल में नहाते समय गई जान, नगीना में शोक की लहर

[ad_1]

Irfan Pathan's makeup artist Fayyaz Ansari resident of Nagina dies in West Indies

फय्याज अंसारी का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान के मैकअप आर्टिस्ट नगीना निवासी 22 वर्षीय फय्याज अंसारी की वेस्टइंडीज के एक होटल के स्विमिंग पूल में नहाते समय मौत हो गई है। युवक की मौत का समाचार नगीना पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

नगर के मोहल्ला काजी सराय प्रथम निवासी पालिका सभासद मोहम्मद अहमद ने बताया कि उसका तहेरा भाई फय्याज अंसारी (22 वर्ष) पिछले करीब सात वर्षो से मुंबई में सैलून चलाता था। इस दौरान फय्याज पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान का मैकअप आर्टिस्ट बन गया था। वह पठान के साथ विदेशी दौरों पर भी जाने लगा। बताया कि इस समय आईसीसी मेंस टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है और टर्नामेंट के सुपर 8 के मैच वेस्टइंडीज में खेले जा रहे है। इरफान पठान स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं। फय्याज भी पठान के साथ ही था। 

बताया कि शुक्रवार 21 जून की शाम को सूचना आई की फय्याज की वेस्टइंडीज के एक होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। बताया कि इरफान पठान खुद ही वेस्टइंडीज में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फय्याज अंसारी के शव को लेकर दिल्ली आएंगे। उसके बाद परिजन दिल्ली से शव लेकर नगीना आएंगे। बताते चलें कि मृतक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। करीब आठ दिन पूर्व ही वह नगीना से मुंबई गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here