[ad_1]
शोएब अख्तर का बाबर और पीसीबी पर फूटा गुस्सा रावलपिंडी एक्सप्रेस ने अख्तर ने पूछा तीखा सवाल
नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कप्तान बाबर आजम की कप्तानी को लकर उनपर निशाना साधा है. अख्तर ने पीसीबी को भी आड़े हाथों लिया है. बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम को टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा है. पाकिस्तानी टीम ने हर डिपार्टमेंट में निराश किया. पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद बाबर आजम की कप्तानी की जमकर आलोचना हो रही है. पाकिस्तानी टीम अमेरिका जैसी नौसिखिए टीम से भी हार गई. उसे भारत ने भी हराया.
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस पद के लिए योग्य नहीं थे. साथ ही उन्होंने उस व्यक्ति पर भी कटाक्ष किया जिसने उन्हें कप्तान बनाने का फैसला किया. बट स्पोर्ट्स टीवी पर अख्तर ने सवाल पूछा,’ बाबर आजम को सबसे पहले कप्तान किसने बनाया? वैसे आइंस्टाइन कौन था? मुझे उस व्यक्ति के बारे में जानना है. क्या वह वास्तव में इस पद के लिए योग्य था या नहीं? क्या उसे कप्तानी के बारे में एक-दो बातें भी पता थीं?’
IND vs BAN Playing XI: टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी, रोहित शर्मा बोले- हम भी यही चाहते थे
वनडे विश्व कप 2023 के बाद बाबर ने कप्तानी छोड़ दी थी
पिछले साल की शुरुआत में वनडे विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर ने अपनी कप्तानी छोड़ दी थी. उनकी जगह तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को टी20 कप्तान के रूप में कार्यभार सौंपा गया था. हालांकि, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को लंबे समय तक मौका नहीं मिला और पीसीबी में प्रबंधन में बदलाव के साथ ही उन्हें सिर्फ एक सीरीज के बाद बर्खास्त कर दिया गया. और बाबर को फिर से कप्तान नियुक्त किया गया.
‘मैं कहता रहा हूं कि बाबर कप्तान बनने लायक नहीं है’
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बाबर आजम की बल्लेबाजी में खामियां गिनाईं. और उन्हें मैच फिनिशिंग कौशल पर काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर वह अपनी गलतियों से नहीं सीखते हैं, तो जल्द ही या बाद में वह टीम में अपनी जगह खो देंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं कहता रहा हूं कि बाबर कप्तान बनने लायक नहीं है. अब बाबर का क्या होगा? वह नंबर 4 पर उतरेगा. उसे मैच फिनिश करने होंगे. उसे मैच जीतने होंगे. अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो वह टी20 में अपनी जगह नहीं बचा पाएगा. मैं आपको अभी बता रहा हूं.’
Tags: Babar Azam, Icc T20 world cup, Shoaib Akhtar
FIRST PUBLISHED : June 22, 2024, 20:48 IST
[ad_2]
Source link