[ad_1]

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद अब केंद्रीय बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2024-25 पर सुझाव लेने के लिए सभी राज्यों और विधानमंडल वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व बैठक की है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में केंद्रीय बजट पेश किया जा सकता है। उससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी होगी। लोकसभा चुनाव से पहले एक फरवरी 2024 को अंतरिम बजट लाया गया था। केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने भी वित्त मंत्री के समक्ष अपनी नौ मांगों की फेहरिस्त रख दी है। इनमें पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग का गठन, मेडिकल सुविधाओं की बेहतरी, स्टाफ बेनिफिट फंड, रेस्टोरेशन कम्युटेशन ऑफ पेंशन, इनकम टैक्स स्लैब, होम लोन रिकवरी व रेलवे की क्षमता में वृद्धि, आदि मांगें शामिल हैं।
जेसीएम ‘स्टाफ साइड’ के सचिव और एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने 21 जून को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है, केंद्रीय कर्मियों को आने वाले बजट से बहुत उम्मीदें हैं। कर्मचारियों की मांगों में सबसे ऊपर ‘पुरानी पेंशन बहाली’ है। मिश्रा ने कहा, ओपीएस केवल एक पेंशन नहीं है, अपितु ये सामाजिक सुरक्षा का जरिया है। एनपीएस ने सरकारी कर्मियों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा चक्र को तोड़ दिया है। तीन दशक की नौकरी के बाद जब कोई कर्मचारी, एनपीएस में रिटायर होता है तो उसे महज चार-पांच हजार रुपये बतौर पेंशन मिलते हैं। दूसरी मांग, ‘आठवें वेतन आयोग का गठन’ है। सातवां वेतन आयोग पहली जनवरी 2016 में लागू हुआ था। इससे पहले हर दस वर्ष में वेतन आयोग गठित होते रहे हैं। अब डीए 50 फीसदी के पार चला गया है।
मौजूदा परिस्थितियों और महंगाई के दौर में वेतनमान, भत्ते और पेंशन लाभ का रिवाइज होना आवश्यक है। रेलवे में स्टाफ बेनिफिट फंड, 800 रुपये पर कैपिटा कॉन्ट्रीब्यूशन फंड, 2014 से स्वीकृत है। पिछले दस साल में इस फंड में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इतनी राशि में उच्च शिक्षा संस्थानों में स्कॉलरशिप तक मैनेज नहीं हो सकती। प्राकृतिक आपदाओं के चलते स्टाफ को वित्तीय परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। वे तनाव में रहने लगते हैं। खेल गतिविधियां, महिला सशक्तिकरण और आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक डिस्पेंसरी आदि कार्य भी प्रभावित होते हैं।
[ad_2]
Source link