Home Sports T20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे अधिक छक्के, भारत ने बनाया रिकॉर्ड, 17 साल पुराना इतिहास ध्वस्त

T20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे अधिक छक्के, भारत ने बनाया रिकॉर्ड, 17 साल पुराना इतिहास ध्वस्त

0
T20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे अधिक छक्के, भारत ने बनाया रिकॉर्ड, 17 साल पुराना इतिहास ध्वस्त

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, भारतीय बैटर रंग में आते जा रहे हैं. सुपर-8 के मुकाबले में तो भारतीय बैटर्स ने सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड बना डाला. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 13 छक्के लगाए. यह टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में भारत की ओर से लगाए गए सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड है.

भारत-बांग्लादेश के इस मुकाबले में विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 3-3 छक्के लगाए. ऋषभ पंत ने 2 और रोहित शर्मा व सूर्यकुमार यादव ने एक-एक छक्के मारे. इस तरह भारतीय बैटर्स ने 13 छक्के लगाए. यह टी20 वर्ल्ड कप के 24 साल के इतिहास में एक मैच में सबसे अधिक छक्के का भारतीय रिकॉर्ड है. पिछला रिकॉर्ड 2007 में बना था, जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे. यह वही मैच था, जिसमें युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जमा दिए थे.

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में पहले बैटिंग की. यह मुकाबला एंटीगा में खेला गया, जहां की पिच बैटिंग के मुफीद थी. भारतीय बैटर्स ने इसका पूरा फायदा उठाया और 196 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. यह इस मैदान टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों का सबसे बड़ा स्कोर भी है.

FIRST PUBLISHED : June 22, 2024, 22:27 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here