Home Sports T20 World Cup 2024 : ध्वस्त हो गया गया डेल स्टेन का महारिकॉर्ड, इस अफ्रीकी गेंदबाज ने वर्ल्ड कप में किया करिश्मा

T20 World Cup 2024 : ध्वस्त हो गया गया डेल स्टेन का महारिकॉर्ड, इस अफ्रीकी गेंदबाज ने वर्ल्ड कप में किया करिश्मा

0
T20 World Cup 2024 : ध्वस्त हो गया गया डेल स्टेन का महारिकॉर्ड, इस अफ्रीकी गेंदबाज ने वर्ल्ड कप में किया करिश्मा

[ad_1]

Anrich Nortje : इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने अपने दूसरे सुपर-8 मैच में 7 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीका की सुपर-8 में यह लगातार दूसरी जीत है. पहले मैच में उसने यूएसए को 18 रन से हराया था. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अफ्रीकी पेसर एनरिक नॉर्खिया ने हैरी ब्रूक का एकमात्र विकेट चटकाया. इस विकेट के साथ ही नॉर्खिया ने पूर्व दिग्गज पेसर डेल स्टेन का महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया. नॉर्खिया साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की.

इस मामले में बने नंबर-1

T20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद एनरिक नॉर्खिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एक विकेट लेते ही डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया. नॉर्खिया साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम 31 विकेट हैं, जबकि स्टेन ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर के दौरान 30 विकेट चटकाए थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोर्ने मोर्कल का नाम है. उन्होंने 24 विकेट चटकाए थे.

T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट

31 – एनरिक नॉर्खिया
30 – डेल स्टेन
24 – मोर्ने मॉर्केल
24 – कगिसो रबाडा

ये बड़ी उपलब्धि भी की नाम

नॉर्खिया ने डेल स्टेन को पछाड़ने के अलावा एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. वह T20 वर्ल्ड कप में लगातार पारियों में कम से एक एक विकेट लेने का कमाल 16 बार कर चुके हैं. इस मामले में उन्होंने ग्रीम स्वान को पीछे छोड़ा. ग्रीम स्वान ने 2009 से 2012 तक लगातार 15 पारियों में ऐसा किया था.

T20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में कम से कम एक विकेट

16 – एनरिक नॉर्खिया (2021-24*)
15 – ग्रीम स्वान (2009-12)
15 – एडम जम्पा (2021-24*)
11 – ईश सोढ़ी (2016-21)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here