[ad_1]
नॉर्थ साउंड. भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अब तक खेले सारे मैच जीते हैं. लगातार 4 जीत दर्ज करते हुए भारत ने सेमीफाइनल की टिकट लगभग पक्का कर लिया है. शनिवार को बांग्लादेश को टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में हराया. वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स ने इस जीत के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का दौरा किया. वहां उन्होंने रोहित शर्मा और टीम से कहा कि अगर वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप में पहले बाहर हो जाती है तो वह भारतीय टीम की हौसलाअफजाई करेंगे.
रिचडर्स बांग्लादेश और भारत के बीच सुपर आठ के मैच के बाद फील्डिंग मेडल देने भारतीय ड्रेसिंग रूम में आये थे. उन्होंने कहा ,‘‘ बेहतरीन प्रदर्शन. इतनी दमदार टीम से मैं क्या कहूं. आपका प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है और मैं इतना ही कहूंगा कि अगर वेस्टइंडीज टीम नहीं जीत पाती है तो मैं आपके साथ हूं. वेस्टइंडीज का होने के नाते आपको यहां देखकर अच्छा लग रहा है.’’
️ |
At the Sir Vivian Richards Stadium, it is the legend himself who presented the fielder of the match medal!
WATCH – By @RajalArora | #T20WorldCup | #TeamIndia | #INDvBAN | @ivivianrichards
— BCCI (@BCCI) June 23, 2024
[ad_2]
Source link