[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने आईसीसी टी20 विश्व कप में इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक लेने का कमाल करने वाले इस अनुभवी गेंदबाज ने अगले ही मुकाबले में फिर से वही कारनामा अंजाम दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 8 मुकाबले में भी उन्होंने वैसा ही कमाल कर दिखाया. मजे की बात यह है कि दोनों ही मैच में उन्होंने हैट्रिक दो ओवर में पूरा किया.
पैट कमिंस आईसीसी टी20 विश्व कप इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिनके नाम दो लगातार मैच में हैट्रिक है. अफगानिस्तान के खिलाफ इस धुरंधर ने राशिद खान को 17.6 ओवर में आउट किया. इसके बाद जब नया ओवर लेकर आए तो करीम जन्नत को पहली बॉल पर आउट किया और फिर दूसरी बॉल पर गुलबदीन नाईब को चलता किया.
Consecutive #T20WorldCup hat-tricks
For the second time in just a matter of days, Pat Cummins celebrates an @MyIndusIndBank milestone #AUSvAFG pic.twitter.com/UD6FTTWJtj
— T20 World Cup (@T20WorldCup) June 23, 2024
[ad_2]
Source link