Home Breaking News सावन: 72 साल बाद महायोग, सोमवार से शुरुआत और समापन भी; बाबा के भक्तों को आराधना का एक दिन और मिलेगा

सावन: 72 साल बाद महायोग, सोमवार से शुरुआत और समापन भी; बाबा के भक्तों को आराधना का एक दिन और मिलेगा

0
सावन: 72 साल बाद महायोग, सोमवार से शुरुआत और समापन भी; बाबा के भक्तों को आराधना का एक दिन और मिलेगा

[ad_1]

Mahayoga after 72 years in Sawan start and end on Monday kashi vishwanath devotees one more day of worship

श्री काशी विश्वनाथ धाम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भगवान शिव के प्रिय मास सावन का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए इस बार दुलर्भ और महायोग बन रहा है। 72 साल बाद सावन की शुरुआत और समाप्ति सोमवार से होगी, वहीं इस बार पांच सोमवार पड़ रहे हैं। ऐसे योग में भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करने वाले भक्तों पर कृपा बरसेगी। 

सावन की शुरुआत 22 जुलाई हो रही है। इस दिन सुबह से शाम तक प्रीति योग रहेगा और सुबह से रात साढ़े दस तक सावन नक्षत्र रहेगा। समापन 19 अगस्त को होगा।

हिंदू कैलेंडर के पांचवें मास सावन का विशेष महत्व है। भक्त भगवान शिव का पूजन-अर्चन, शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और अभिषेक आदि अनुष्ठान करवाते हैं। बनारस में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ता है। कावड़ यात्राएं निकलती हैं। ऐसे में सावन में पांच सोमवार पड़ने से भक्तों को भगवान शिव की आराधना का एक अतिरिक्त दिन मिलेगा। 

आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री और आचार्य अमित मिश्र ने बताया कि हिंदू धर्म में सावन की शुरुआत और समापन सोमवार से होना दुलर्भ संयोग है। ऐसा 72 साल बाद हो रहा है। इस मास में भगवान शिव की पूजा करने से बाबा भक्तों के दुख, दरिद्रता दूर कर हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here