[ad_1]
India vs Bangladesh T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. सुपर-8 के दूसरे मैच में बांग्लादेश को धूल चटाकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया. इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाए. मैच जीतने के बाद हार्दिक ने अपने बयान से सभी का दिल जीत लिया.
हार्दिक का दमदार अर्धशतक
टीम इंडिया को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया था. विराट कोहली ने फैंस की थकी आंखों को सुकून देते हुए 28 गेंद में 3 छक्कों और 1 चौके की बदौलत 37 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद युवा ऋषभ पंत (36) और शिवम दुबे (34) से भी कमाल की पारियां देखने को मिली. लेकिन इन दोनों के विकेट के बाद हार्दिका पांड्या ने बांग्लादेश की बखिया उधड़ी. हार्दिक ने 27 गेंद में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से आतिशी अंदाज में 50 रन ठोके. इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम 196 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हुई.
क्या बोले हार्दिक?
हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, ‘हमने वाकई बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है. सबसे बढ़कर हमने एक साथ मिलकर अपनी योजनाओं को अंजाम दिया. मुझे एहसास हुआ कि बल्लेबाज हवा का इस्तेमाल करना चाहते थे. मैंने सुनिश्चित किया कि मैं उन्हें हवा के बहाव वाली जगह पर मौका न दूं. लगातार विकेट खोना ऐसी चीज है जिसे हम सुधार सकते हैं और बेहतर कर सकते हैं. इसके अलावा, हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मैं देश के लिए खेलने के लिए भाग्यशाली रहा हूं, मुझे एक अजीब सी चोट लगी थी. मैं वापस आना चाहता था लेकिन भगवान ने कुछ और ही सोच रखा था. किस्मत उन लोगों को मिलती है जो कड़ी मेहनत करते हैं और यह बात मेरे साथ लंबे समय तक रही.’
सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की
भारत ने पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 रन से धूल चटाई थी और रन रेट काफी अच्छा कर लिया था. टीम इंडिया ने यही हाल बांग्लादेश का कर दिया है. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन से बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया को सुपर-8 में आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 जून को खेलना है.
[ad_2]
Source link