[ad_1]
मोबाइल पर दिन भर उंगलियां फेरते रहने वालों में से तमाम तब पैदा भी नहीं हुए थे, जब फिल्म ‘इंडियन’ में एक स्वतंत्रता सेनानी बने कमल हासन ने भारतीय युद्ध कला वरमा कलाई का उपयोग करते हुए तमाम भ्रष्ट लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। तब से लेकर 28 साल बीत गए लेकिन भ्रष्टाचार रूपी दानव को अब तक पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सका है। सो ‘इंडियन’ फिर लौट रहा है। इस बार मामला बड़ा है तो उसका इलाज भी उससे बड़ा है। कमल हासन के इस किरदार की वापसी की पहली झलक यानी फिल्म का ट्रेलर यहां मुंबई में मंगलवार की शाम रिलीज होने जा रहा है।
Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ की टीम को करण जौहर ने दी बधाई, फिल्म देखने के लिए हैं बेकरार
लंदन में बसे तमिल उद्योगपति अलीराजा सुभाषकरण की कंपनी लाइका प्रोडक्शन्स की बनाई हुई कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ में इस बार ए आर रहमान की बजाय अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत तो युवाओं के लिए है ही, अभिनेता सिद्धार्थ भी इस फिल्म में दमदार किरदार में नजर आएंगे। इन तीनों के अलावा फिल्म के निर्देशक एस शंकर भी मंगलवार को मुंबई में होने वाले फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में मौजूद रहेंगे। ये ट्रेलर लॉन्च मुंबई के उपनगर मलाड के एक सिनेमाघर में आयोजित किया जाएगा।
[ad_2]
Source link