[ad_1]

कंगना रणौत
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कंगना रणौत ने एक सफल अभिनय करियर के बाद अब राजनीति का रुख किया है और हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव जीता है। अभिनेत्री ने हाल ही में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ भी ली। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें फैंस की ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिल रही हैं।
#18thLokSabha @KanganaTeam, (BJP) takes oath as Member of Parliament (Mandi, Himachal Pradesh). #parliamentsession #KanganaRanaut @LokSabhaSectt pic.twitter.com/i7KmDzpOMF
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 24, 2024
शपथ लेने के बाद बोलीं कंगना
शपथ लेने के बाद कंगना मीडिया से मुखातिब हुईं और कहा, “जैसा कि पीएम ने कहा, पूरे देश को उम्मीद है कि विपक्ष अधिक जिम्मेदार होगा। इस बार का विपक्ष अच्छा विपक्ष साबित होगा तो आइए देखें कि इस बार वह क्या करते हैं। इस बार भी वह सिर्फ चिल्लाएंगे या फिर कुछ अलग भी करते हैं।”
VIDEO | “Like the PM said, the entire nation hopes that the opposition will be more responsible. Let’s see what they will bring to the table,” says BJP MP Kangana Ranaut (@KanganaTeam). pic.twitter.com/cxLJcUWSz5
— Press Trust of India (@PTI_News) June 24, 2024
इतने वोटो से जीती थीं अभिनेत्री
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी कंगना हर मुद्दे पर बेबाक राय देने के लिए जानी जाती हैं। मंडी लोकसभा सीट के लिए कंगना रणौत की सीधी टक्कर कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह से थी, लेकिन मंडी की जनता ने कंगना रनौत पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें 74755 वोटों से जीता दिया।
इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म को कंगना ने ही डायरेक्ट किया है। इसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
[ad_2]
Source link