Home Breaking News Samantha : शाहरुख के साथ पर्दे पर नजर आएंगी सामंथा? इस मशहूर निर्देशक की फिल्म को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें

Samantha : शाहरुख के साथ पर्दे पर नजर आएंगी सामंथा? इस मशहूर निर्देशक की फिल्म को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें

0
Samantha : शाहरुख के साथ पर्दे पर नजर आएंगी सामंथा?  इस मशहूर निर्देशक की फिल्म को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें

[ad_1]

According to rumours Samantha Ruth Prabhu may collaborate with Shah Rukh Khan for Rajkumar Hirani directorial

सामंथा रुथ प्रभु- शाहरुख खान
– फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


सामंथा रुथ प्रभु आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अभिनेत्री भी अपने फैंस से सोशल मीडिया के द्वारा लगातार जुड़ी रहती हैं। हाल में ही अभिनेत्री ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उनका नाम पिछले दशक के 100 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय कलाकारों की आईएमडीबी सूची में शामिल हुआ था। वह ना सिर्फ इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुईं थीं, बल्कि उन्हें इस सूची में 13वां स्थान मिला था। अब अभिनेत्री के अगली फिल्म को लेकर अटकलों का बाजार काफी गर्म है। 

शाहरुख और सामंथा के साथ काम करने की है अटकलें

सामंथा को पसंद करने वाले फैंस की सूची काफी लंबी है। उनके फैंस उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर नजरे गड़ाए रहते हैं। इस वक्त उनकी अगली फिल्म को लेकर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे अभिनेत्री के फैंस काफी उत्साहित हैं। दरअसल, सामंथा ने कई मौकों पर ये जताया है कि वो शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा भी था कि वह शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। इस वक्त ये अटकलें काफी तेज हैं कि अभिनेत्री अपनी अगली फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। 

Helly Shah: जान-बुझ कर ‘गुल्लक 4’ से पहले लिया था हेली ने ब्रेक, बोलीं- लगातार काम करके मैं जीना भूल गई थी

नहीं हुई है ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा

फिल्मी गलियारे में ये अफवाहें तेजी से फैल रही है कि सामंथा अपनी अगली फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आने वाली हैं। अफवाहों के मुताबिक, वह मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म में काम करने वाली हैं। इस फिल्म में शाहरुख और राजकुमार हिरानी एक बार फिर से साथ आने वाले हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने ‘डंकी’ में एक साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। अगर ये बातें सही साबित होती हैं, तो सामंथा पहली बार राजकुमार हिरानी और शाहरुख के साथ काम करेंगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर देशभक्ति वाली फिल्म होगी। बता दें कि इन अफवाहों को लेकर शाहरुख, सामंथा या राजकुमार हिरानी, किसी के भी तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

मशहूर रैपर हनी सिंह के नए लुक पर लट्टू हुए फैंस, कई सितारों ने भी की तारीफ

‘सिटाडेल’ में वरुण धवन के साथ आएंगी नजर 

बात करें दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की तो सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही राज एंड डीके की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसमें वे वरुण धवन के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। यह सीरीज सिटाडेल नाम से ही बनी अंग्रेजी सीरीज का हिंदी रुपांतरण है। वहीं, शाहरुख फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। 

‘मल्लिकाजान’ ने सोनाक्षी के लिए भेजा खास तोहफा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here