Home Sports Video:बांग्लादेश के मैच में ऐसा क्या हुआ, स्टेज के नीचे क्यों घुसे विराट कोहली

Video:बांग्लादेश के मैच में ऐसा क्या हुआ, स्टेज के नीचे क्यों घुसे विराट कोहली

0
Video:बांग्लादेश के मैच में ऐसा क्या हुआ, स्टेज के नीचे क्यों घुसे विराट कोहली

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपने जीत का सफर जारी रखा है. सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन की दमदार जीत दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 196 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. भारत की कसी हुई गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम 8 विकेट पर 146 रन तक ही पहुंच पाई. मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस को गली क्रिकेट की याद दिला दी. विराट कोहली गेंद निकालने के लिए स्टेज के नीचे घुस गए.

भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ आखिरकार चला और फैंस ने जमकर इसका मजा उठाया. इस बैटर ने 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 28 बॉल पर 37 रन बनाए. लगातार रन बनाने के लिए जूझ रहे कोहली ने बांग्लादेश के साथ खेले गए सुपर 8 के मैच में अपने हाथ दिखाए. मैदान पर जब भी यह खिलाड़ी उतरता है तो फैंस का भरपूर मनोरंजन होता है. चाहे बल्लेबाजी हो या फिर फील्डिंग विराट कोहली जमकर मजा उठाते हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here