[ad_1]
Smriti Irani UK Visit: भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं. वहां ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (OFBJP) ने भाजपा नेता स्मृति ईरानी की उपस्थिति में लंदन के इंडियन जिमखाना क्लब में ‘मोदी 3.0’ के लिए विजय उत्सव का आयोजन किया. स्मृति पहुंचीं तो भारत माता की जय के नारे लगे. ढोल-नगाड़े बजाए गए. समर्थकों ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया. बाद में कार्यक्रम में बोलते हुए अलग-अलग राज्यों के लोगों के बारे में पूछा. इस दौरान एक समय ऐसा आया जब मुस्कुराते हुए लोग अपने-अपने राज्य का नाम लेने लगे.
वीडियो में देखिए स्मृति पूछती हैं- बंगाली और गुजराती. शोर सुनाई देता है. केरल राज्य से कितने हैं. स्मृति मलयालम में बोलती हैं. और महाराष्ट्र के हमारे फ्रेंड्स कौन हैं? किसी ने जय महाराष्ट्र कहा तो दूसरे शिवाजी महाराज की जय का उद्घोष किया. स्मृति मुस्कुराते हुए कुछ पल के लिए रुकी थीं तभी किसी ने खुद को राजस्थान से बताया. एक ने बिहार का नाम लिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री के चेहरे पर मुस्कुराहट थी. फिर किसी ने कहा – तेलंगाना.
आखिर में स्मृति ईरानी ने कहा कि कई आवाजों और संस्कृतियों के इस सम्मिश्रण के बावजूद, एक आवाज ही आवाज गूंज रही है ‘मैं भारतीय हूं.’
#WATCH लंदन, ब्रिटेन: भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, “…विभिन्न आवाजों और संस्कृतियों के इस सम्मिश्रण के बावजूद, एक आवाज ही आवाज गूंज रही है, ‘मैं भारतीय हूं’…” https://t.co/U6IBYD822w pic.twitter.com/P9ZCATcHJx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2024
हाल में हुए लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी अमेठी से हार गई थीं. कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल ने 1.67 लाख वोटों के अंतर से पूर्व केंद्रीय मंत्री को शिकस्त दी. इससे पहले के चुनाव में स्मृति ने राहुल गांधी को यहां से हराया था.
.
[ad_2]
Source link