Home Breaking News यूपी: प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, आजमगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक भेजे गए लखनऊ

यूपी: प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, आजमगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक भेजे गए लखनऊ

0
यूपी: प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, आजमगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक भेजे गए लखनऊ

[ad_1]

UP: Two IPS officers transferred in the state, Inspector General of Police of Azamgarh sent to Lucknow

प्रदेश में तबादलों का दौर जारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। सोमवार की सुबह दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ। आजमगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ ईओडब्लू के पद पर तैनाती मिली है। इसी तरह पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ वैभव कृष्णा को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ बनाया गया है। इन दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

शनिवार को हुए थे 16 तबादले

 शनिवार को प्रदेश सरकार ने 16 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही तीन आईएएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है।  करीब दो साल से तैनात लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एसबी शिराडकर और प्रयागराज के कमिश्नर रमित शर्मा समेत कुल 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें एडीजी और आईजी स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। लखनऊ जोन के एडीजी अमरेन्द्र सेंगर को शिराडकर के स्थान पर पुलिस कमिश्नर और शिराडकर को सेंगर के स्थान पर एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया है। इसी तरह लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रमित शर्मा को बरेली जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है। रमित शर्मा पहले बरेली में आईजी रह चुके हैं। यहां से प्रयागराज कमिश्नरी के गठन के बाद रमित शर्मा को वहां का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। तभी से वह जमे थे। वहीं, प्रेम चंद्र मीना को एडीजी बरेली जोन से हटाकर एडीजी व सीएमडी पुलिस आवास निगम बनाया गया है। जबकि हाल में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे विनोद कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एडीजी रेलवे के पद से जयनारायण सिंह को हटाकर पीटीसी सीतापुर भेजा गया है। उनके स्थान पर एडीजी व सीएमडी पुलिस आवास निगम रहे प्रकाश डी को एडीजी रेलवे बनाया गया है।

एडीजी विशेष सुरक्षा बल एलवी एंटनी देव कुमार को एडीजी सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एडीजी सुरक्षा रघुबीर लाल को एडीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी सीबीसीआईडी रहे के सत्यानारायण को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाया गया है और इस पद पर तैनात बीडी पॉल्सन प्रशिक्षण निदेशालय में एडीजी बनाया गया है ।

तीन आईएएस अफसरों का तबादला

प्रदेश सरकार ने शनिवार को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। अपर महानिदेशक कारागार चित्रलेखा सिंह को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। विशेष सचिव वित्त समीर को अपर महानिदेशक कारागार बनाया गया है। विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अमरनाथ उपाध्याय को राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here