Home Sports 8 रन से शतक चूके ‘हिटमैन’… इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 19000 रन

8 रन से शतक चूके ‘हिटमैन’… इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 19000 रन

0
8 रन से शतक चूके ‘हिटमैन’… इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 19000 रन

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी हिटमैन ने टी20 विश्व कप 2024 की सबसे तेज फिफ्टी बनाई

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 रन से शतक चूक गए. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर 8 के अपने तीसरे मैच में 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा जो इस विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक है. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे खूंखार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को खूब धोया. उन्होंने स्टार्क के एक ओवर में 4 छक्के और एक चौका जड़कर कुल 29 रन बटोरे. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 19000 रन भी पूरे कर लिए. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने इस मैच में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी.

डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच जारी है. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) का विकेट 6 के कुल स्कोर पर गंवा दिया था. विराट पांच गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए. इसके बाद रोहित ने आक्रामक रुख अख्तियार किया.

रोहित को स्टार्क ने किया क्लीन बोल्ड
रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली. उन्होंने 8 छक्के और 7 छक्के जड़े. रोहित को मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड किया.

IND vs AUS Super 8 Live Updates: सेंट लूसिया में बारिश थमने के बाद गरज रहा रोहित का बल्ला, 19 गेंदों पर ठोका पचासा 

15 मैच… 573 रन… आईपीएल में धमाका करने वाले बैटर को बीसीसीआई ने दिया इनाम, टीम इंडिया के लिए पहली बार खेलेगा

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बनाए. यह विश्व कप के इतिहास में हाईएस्ट स्कोर है.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs AUS, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here