Home Sports IND vs AUS: भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया पस्त…फैंस के दिलों को अब मिली ठंडक, वनडे का बदला T20 में पूरा

IND vs AUS: भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया पस्त…फैंस के दिलों को अब मिली ठंडक, वनडे का बदला T20 में पूरा

0
IND vs AUS: भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया पस्त…फैंस के दिलों को अब मिली ठंडक, वनडे का बदला T20 में पूरा

[ad_1]

IND vs AUS T20 World Cup 2024 : पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और फिर ODI वर्ल्ड कप फाइनल में हार… टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से इन दोनों का हिसाब बराबर करते हुए उसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने की कगार पर ला खड़ा किया है. जी हां, ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने आखिरी सुपर-8 मैच में 24 रन से रौंदकर उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका दिया है. जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया है. भारत का सामना अब डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होना है, जहां फाइनल में पहुंचने की जंग होगी.

भारत की शानदार जीत

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. भारत ने रोहित शर्मा की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. रोहित ने 41 गेंद पर 92 रन की तूफानी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 43 गेंद पर 76 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन ही बना सकी.

रोहित का बोला बल्ला

रोहित शर्मा ने इस मैच में कमाल की बैटिंग करते हुए मात्र 41 गेंदों में 92 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 8 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. मिचेल स्टार्क के एक ओवर में तो रोहित ने 4 छक्के जड़ते हुए कुल 28 रन बटोरे. भले ही रोहित शतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अपना नाम दर्ज करा लिया. इसमें क्रिस गेल और युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी शामिल है.

रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 छक्के भी पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज भी बने. 92 रन रोहित के बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप में दिखी सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले 2010 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही नाबाद 79 रन बनाए थे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here