Home Sports India vs Zimbabwe Squad: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, देखें पूरा स्क्वाड

India vs Zimbabwe Squad: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, देखें पूरा स्क्वाड

0
India vs Zimbabwe Squad: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, देखें पूरा स्क्वाड

[ad_1]

India squad for tour of Zimbabwe: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. सिलेक्शन कमेटी ने जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है. भारत जुलाई के पहले हफ्ते में हरारे का दौरा करेगा और मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भाग लेगा. शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है. 

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर रियान पराग, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे और नीतीश रेड्डी सहित कई नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है. विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन के साथ ध्रुव जुरेल को रखा गया है. ऋतुराज गायकवाड़ की भी टीम में वापसी हुई है.

सीनियर खिलाड़ियों को आराम

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा सहित टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका-वेस्टइंडीज गए कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. सूर्यकुमार यादव को भी जगह नहीं दी गई है.

लक्ष्मण होंगे टीम के कोच

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ कोई नियमित कोच नहीं होगा. राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो जाएगा और अभी तक किसी नए कोच का ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण कोचिंग की भूमिका निभाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Watch: वेस्टइंडीज की हार का सबसे बड़ा गुनहगार बना दिग्गज, धोनी के जैसी फूटी किस्मत, वीडियो वायरल

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इस प्रकार है
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे.

ये भी पढ़ें: India Semifinal Scenario: इंग्लैंड या साउथ अफ्रीका…सेमीफाइनल में किससे होगा भारत का मुकाबला? जानें पूरा गणित

भारत का जिम्बाब्वे दौरा- शेड्यूल

 मैच

तारीख

दिन

जगह

समय

पहला टी20

6 जुलाई 2024

शनिवार

हरारे

1:00 PM (4:30 PM IST)

दूसरा टी20

7 जुलाई 2024

रविवार

हरारे

1:00 PM (4:30 PM IST)

तीसरा टी20

10 जुलाई 2024

बुधवार

हरारे

1:00 PM (4:30 PM IST)

चौथा टी20

13 जुलाई 2024

शनिवार

हरारे

1:00 PM (4:30 PM IST)

पांचवां टी20

14 जुलाई 2024

रविवार

हरारे

1:00 PM (4:30 PM IST)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here