[ad_1]
नई दिल्ली. भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई ने इस टीम का चयन करते वक्त आईपीएल 2024 को खास तवज्जो दी है. भारतीय चयनकर्ताओं ने ऐसे युवाओं को मौका दिया है, जिन्होंने आईपीएल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुने गए थे. ऐसे खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी और तुषार देशपांडे हैं.
अभिषेक शर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी आइपीएल में एक ही टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. ये दोनों ही क्रिकेट ऑलराउंडर भी हैं. अभिषेक शर्मा, भारतीय दिग्गज युवराज सिंह शैली के क्रिकेटर हैं, जो तेजी से बैटिंग करते हैं और बाएं हाथ से स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. अभिषेक शर्मा का खेल संवारने में भी युवराज सिंह का अहम रोल है. अभिषेक घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं. युवराज सिंह भी पंजाब के लिए ही खेलते थे.
FIRST PUBLISHED : June 24, 2024, 19:56 IST
[ad_2]
Source link