[ad_1]
Team India T20 World Cup 2024 Final Equation: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विरोधी टीमों में खौफ का इंजेक्शन लगाती नजर आई है. भारतीय टीम विजरथ पर सवार है और मेगा इवेंट में अबतक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. लेकिन शानदार प्रदर्शन के साथ ब्लू टाइगर्स पर किस्मत भी मेहरबान दिख रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (IND vs AUS) टीम इंडिया सुपर-8 में आखिरी मुकाबला खेलने को उतरेगी. लेकिन उससे पहले एक ऐसा समीकरण बनता नजर आ रहा है कि टीम इंडिया की सीधे फाइनल में एंट्री हो सकती है.
उलटफेर ने बना दिया काम
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले थे. लेकिन सुपर-8 में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खलबली मचा दी. ऑस्ट्रेलिया को मात देकर अफगानिस्तान ने टीम इंडिया का काम बना दिया है. भारतीय टीम के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करने के चांस काफी बढ़ गए हैं. जिसके चलते ऐसा समीकरण बन रहा है कि भारत सीधे अब फाइनल खेलेगा.
टॉप पर रोहित शर्मा की टीम
रोहित शर्मा की टीम ग्रुप-1 में बेहतरीन रन रेट के साथ टॉप पर है. यदि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से करीबी मुकाबला हार भी जाती है तो भी टॉप पर फिनिश करेगी. दूसरे ग्रुप के सेमीफाइनलिस्ट इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका हैं. अफ्रीकी टीम पहले नंबर पर है जबकि इंग्लैंड ने दूसरे पर फिनिश किया. यदि टीम इंडिया ग्रुप-1 में टॉप पर ही फिनिश करती है ऐसे में भारतीय टीम की सेमीफाइनल में टक्कर इंग्लैंड से 27 जून को होगी. लेकिन इस सेमीफाइनल पर बारिश का साया मंडरा रहा है.
बारिश बनी विलेन तो..
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आईसीसी ने पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं है. भारतीय टीम यदि टॉप पर फिनिश करती है तो इंग्लैंड से टक्कर दूसरे सेमीफाइनल में 27 जून को होगी. लेकिन एक्यूवेदर के अनुसार इस दिन लगभग 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है. हालांकि, मुकाबले के लिए 4 घंटे का इंतजार किया जाएगा. यदि मैच रद्द होता है तो सुपर-8 में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी.
[ad_2]
Source link