[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम करो या मरो के मैच में उतरी. ग्रुप 2 से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम को दो शुरुआती झटके लग चुके हैं. पावरप्ले के 6 ओवर में विंडीज टीम ने 2 विकेट गंवाकर 47 रन बनाए.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को पहले ही ओवर में झटका लगा. मार्को यानसेन ने पिछले मैच के हीरो शाई होप को आउट कर दिया. विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर एडन मारक्रम की गेंद पर मार्को यानसेन लपका.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
काइल मायर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेड मैककॉय
साउथ अफ्रीका की की प्लेइंग XI
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी
वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत की उम्मीद लेकर उतरी है. अगर यहां हारी तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं साउथ अफ्रीका को बस जीत चाहिए. शुरुआती दो मैच जीतकर टीम ने अपना सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लिया है. पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने अमेरिका को हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड पर जीत हासिल की थी.
Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : June 24, 2024, 06:31 IST
[ad_2]
Source link