[ad_1]

रोहित शर्मा
– फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद कहा कि वह अपने तूफानी अर्धशतक के दौरान बस उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहते थे जैसे अब तक करते आए हैं।
रोहित ने 41 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों से 92 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे भारत ने पांच विकेट पर 205 रन का मौजूदा टूर्नामेंट का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने ऋषभ पंत (15) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंद में 87 रन की साझेदारी की। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रोहित ने कहा कि वह बस उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहते थे जैसे अब तक करते आए हैं।
[ad_2]
Source link