Home Sports T20 World Cup : 25 जून से क्रिकेट का खास कनेक्शन… 41 साल पहले मिला नया चैंपियन, अब अफगानिस्तान का करिश्मा

T20 World Cup : 25 जून से क्रिकेट का खास कनेक्शन… 41 साल पहले मिला नया चैंपियन, अब अफगानिस्तान का करिश्मा

0
T20 World Cup : 25 जून से क्रिकेट का खास कनेक्शन… 41 साल पहले मिला नया चैंपियन, अब अफगानिस्तान का करिश्मा

[ad_1]

On This Day in Cricket : 25 जून, 2024. ये दिन क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप में पहली बार सेमीफाइनल का टिकट कटाया. 25 जून का क्रिकेट से बेहद खास कनेक्शन रहा है. आज से ठीक 41 साल पहले दुनिया को नया वर्ल्ड चैंपियन मिला था. जी हां, भारतीय टीम ने इसी दिन 1983 में इतिहास रचते हुए अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था. कपिल देव की अगुवाई वाली टीम ने यह ट्रॉफी जीतकर करोड़ों भारतीय को तोहफा दिया. अब अफगानिस्तान ने करिशमा करते हुए यह दिन अपने लिए यादगार बना दिया

अफगानिस्तान ने रच दिया इतिहास

अफगानिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर किसी वर्ल्ड चैंपियन टीम की तरफ रहा है. उसके पहले ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई. इतना ही नहीं, दुनिया ने अफगानिस्तान टीम का वो करिशमा भी देखा जब उसने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में धूल चटा दी. इसके बाद अपने आखिरी सुपर-8 मैच में बांग्लादेश पर रोमांचक जीत के साथ राशिद खान की टीम सेमीफाइनल बर्थ पक्की करने में कामयाब रही. जब-जब अफगानिस्तान क्रिकेट की बात होगी 25 जून 2024 का दिन हमेशा याद किया जाएगा.

भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन

आज से ठीक 41 साल पहले भारत ने अपने पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था. 1983 में खेले गया वर्ल्ड कप का फाइनल जीतकर भारत ने दुनिया भर में अपना परचम लहराया. लंदन में खेले गए खिताबी मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को रौंदकर खिताब जीता. कपिल देव की अगुवाई में भारत ने यह ट्रॉफी अपने नाम की. सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी,  मदन लाल यशपाल शर्मा और सैयद किरमानी जैसे दिग्गज उस समय टीम इंडिया का हिस्सा हुआ करते थे.

T20 वर्ल्ड कप 2024 सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल 

27 जून 2024 – साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान – ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, सैन फर्नांडो (सुबह – 6 बजे)

27 जून 2024 – भारत vs इंग्लैंड – प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना (रात 8 बजे)

फाइनल – 29 जून 2024  सेमीफाइनल 1 की विजेता टीम vs सेमीफाइनल 1 की विजेता टीम – केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here