Home Breaking News UP: अद्भुत घटना..वाटरफॉल में नहाते वक्त नाक में घुसी जोंक, 15 दिन बाद जिंदा निकाली; लाल-काले रंग का आता था खून

UP: अद्भुत घटना..वाटरफॉल में नहाते वक्त नाक में घुसी जोंक, 15 दिन बाद जिंदा निकाली; लाल-काले रंग का आता था खून

0
UP: अद्भुत घटना..वाटरफॉल में नहाते वक्त नाक में घुसी जोंक, 15 दिन बाद जिंदा निकाली; लाल-काले रंग का आता था खून

[ad_1]

Leech entered nose while bathing in waterfall was taken out alive after 15 days IN Prayagraj

Leech entered nose
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में सोमवार को ईएनटी (आंख-कान-नाक) के चिकित्सकों ने दूरबीन विधि से सर्जरी करके लूकरगंज निवासी सिशील (19) की नाक से जिंदा जोंक निकाली। दो हफ्ते से जोंक मरीज की नाक में खून चूस रही थी। 

चिकित्सकों का कहना है कि नाक के अंदर जोंक का मिलना अद्भुत घटना है।  मात्र 10 मिनट की सर्जरी के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। 

करीब दो हफ्ते पहले सिशील मुक्तेश्वर (उत्तराखंड) स्थित भालू गृह वाटरफॉल के रुके हुए पानी में नहाने गए थे। तभी से उनकी नाक से लाल और काले रंग का खून आने लगा। इस दौरान उन्हें नाक में कुछ हलचल सी महसूस होती थी। 

एक दिन उन्होंने नाक का वीडियो बनाया, तो कोई काली चीज थोड़ी बाहर आई और फिर अंदर चली गई। वह रविवार को सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में दिखाने पहुंचे। वहां जांच करने पर कुछ पता नहीं चला।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here