Home Breaking News UP: गर्मी की मार… कम पैदावार ने तीन गुना तक बढ़ाए आलू के दाम, दूसरे राज्यों से आवक कम और मांग ज्यादा

UP: गर्मी की मार… कम पैदावार ने तीन गुना तक बढ़ाए आलू के दाम, दूसरे राज्यों से आवक कम और मांग ज्यादा

0
UP: गर्मी की मार… कम पैदावार ने तीन गुना तक बढ़ाए आलू के दाम, दूसरे राज्यों से आवक कम और मांग ज्यादा

[ad_1]

Low production due to heat has increased the price of potatoes by three times

potato
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गर्मी की मार और कम पैदावार के कारण आलू के दाम पांच महीने में तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इसी कारण प्रदेश में पहली बार थोक में आलू दो हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक दाम में बिक रहा है। इसके पीछे दूसरे राज्यों में आलू की मांग बढ़ना भी एक बड़ी वजह है। हालांकि थोक कारोबारियों की मिलीभगत से कोल्ड स्टोर से निकासी की दर कम होना भी बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में आगरा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर सहित करीब 12 जिले आलू बेल्ट के रूप में जाने जाते हैं। इस इलाके के किसान आलू की दो फसल लेते हैं। दिसंबर 2023 में बाजार में नया आलू आने के बाद पुराना फेंकने की नौबत आ गई थी। 

उस वक्त नया आलू 500 से 724 रुपये और प्रति क्विंटल बिका। इसके बाद दाम बढ़ने शुरू हुए तो जून में 2200 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक पहुंच गया है। यह जून 2023 में नौ सौ से एक हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास था। 

मंडी जानकारों का कहना है कि अभी भाव तीन हजार के आसपास जाने की उम्मीद है। ऐसे में फुटकर में आम लोगों को करीब 40 रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदना पड़ सकता है। क्योंकि थोक में 20 रुपये से अधिक होने पर फुटकर में यह 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here