Home Breaking News वाट्सएप पर धमकी: स्प्रिंग डेल स्कूल में 16 सितंबर को होगा बम धमाका, बच सको तो बच लो, छात्र गिरफ्तार

वाट्सएप पर धमकी: स्प्रिंग डेल स्कूल में 16 सितंबर को होगा बम धमाका, बच सको तो बच लो, छात्र गिरफ्तार

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

अमृतसर के एक स्कूल में सोमवार को बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, शहर के स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसका एक मैसेज विद्यार्थियों और अभिभावकों के ग्रुप में सोमवार शाम वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। 

साथ ही स्कूल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मैसेज अंग्रेजी और उर्दू में लिखा था। इसमें लिखा है कि 16 सितंबर को स्कूल में प्लांटेशन ड्राइव है। इसी दिन बम धमाका होगा। बच सको तो बच लो।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह मैसेज डीएवी स्कूल की तरह भेजा गया है। कुछ दिन पहले अमृतसर के डीएवी स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज वायरल हुआ था। इसकी जांच में पता चला था कि स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्रों ने शरारत कर मैसेज अभिभावकों को भेजा था।
 
सोमवार देर शाम मिली थी धमकी

सोमवार की देर शाम अमृतसर के स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज मिलते ही हड़कंप मच गया। यह मैसेज स्कूल के बच्चों व अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी वायरल हुआ। स्कूल प्रबंधकों ने मामले की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया था। 

डीएवी के छात्रों ने भेजे थे धमकी संदेश

डीएवी के छात्रों ने अपने शिक्षक को धमकी भरे संदेश भेजे थे। नौवीं कक्षा के तीन छात्रों ने आठ सितंबर को प्रिंसिपल को धमकी भरे संदेश भेजे। संदेश में स्कूल में गोलियां मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। आपको बता दें कि एक मैसेज मोबाइल से और दूसरा मैसेज सोशल मीडिया के जरिए भेजा गया था। अब अमृतसर पुलिस स्प्रिंग डेल स्कूल के मामले में भी जांच में जुट गई है।

विस्तार

अमृतसर के एक स्कूल में सोमवार को बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, शहर के स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसका एक मैसेज विद्यार्थियों और अभिभावकों के ग्रुप में सोमवार शाम वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। 

साथ ही स्कूल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मैसेज अंग्रेजी और उर्दू में लिखा था। इसमें लिखा है कि 16 सितंबर को स्कूल में प्लांटेशन ड्राइव है। इसी दिन बम धमाका होगा। बच सको तो बच लो।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह मैसेज डीएवी स्कूल की तरह भेजा गया है। कुछ दिन पहले अमृतसर के डीएवी स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज वायरल हुआ था। इसकी जांच में पता चला था कि स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्रों ने शरारत कर मैसेज अभिभावकों को भेजा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here