[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
अमृतसर के एक स्कूल में सोमवार को बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, शहर के स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसका एक मैसेज विद्यार्थियों और अभिभावकों के ग्रुप में सोमवार शाम वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की।
साथ ही स्कूल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मैसेज अंग्रेजी और उर्दू में लिखा था। इसमें लिखा है कि 16 सितंबर को स्कूल में प्लांटेशन ड्राइव है। इसी दिन बम धमाका होगा। बच सको तो बच लो।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह मैसेज डीएवी स्कूल की तरह भेजा गया है। कुछ दिन पहले अमृतसर के डीएवी स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज वायरल हुआ था। इसकी जांच में पता चला था कि स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्रों ने शरारत कर मैसेज अभिभावकों को भेजा था।
[ad_2]
Source link