[ad_1]

CBSE CTET 2022 Detailed Notification
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ख़बर सुनें
विस्तार
CBSE CTET 2022 Detailed Notification Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटेट यानी सीटीईटी (CTET) की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीटेट यानी सीटीईटी के लिए आवेदन पंजीयन प्रक्रिया 31 अक्तूबर, 2022 से शुरू होने जा रही है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 16वें संस्करण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से सीटेट परीक्षा 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच में किया जाएगा।
[ad_2]
Source link