Home Breaking News CBSE CTET 2022: सीबीएसई सीटीईटी की विस्तृत अधिसूचना जारी, 31 अक्तूबर से शुरू होंगे सीटेट के आवेदन

CBSE CTET 2022: सीबीएसई सीटीईटी की विस्तृत अधिसूचना जारी, 31 अक्तूबर से शुरू होंगे सीटेट के आवेदन

0
CBSE CTET 2022: सीबीएसई सीटीईटी की विस्तृत अधिसूचना जारी, 31 अक्तूबर से शुरू होंगे सीटेट के आवेदन

[ad_1]

CBSE CTET 2022 Detailed Notification

CBSE CTET 2022 Detailed Notification
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ख़बर सुनें

CBSE CTET 2022 Detailed Notification Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटेट यानी सीटीईटी (CTET) की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीटेट यानी सीटीईटी के लिए आवेदन पंजीयन प्रक्रिया 31 अक्तूबर, 2022 से शुरू होने जा रही है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 16वें संस्करण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से सीटेट परीक्षा 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच में किया जाएगा।  

CBSE CTET 2022: 24 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

सीबीएसई की ओर से 16वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट (CTET) सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटेट परीक्षा की तारीखों को लेकर सीबीएसई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर बाद में विस्तृत समय-सारिणी जारी की जाएगी। उस अधिसूचना में परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, योग्यता का विवरण, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियां आदि जानकारियां उपलब्ध होंगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2022 तक है और शुल्क का भुगतान 25 नवंबर, 2022 तक किया जा सकता है।
 

CBSE CTET 2022: एक और दोनों पेपर के लिए अलग-अलग शुल्क 

सामान्य और ओबीसी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000/- रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200/-  रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में एक पेपर के लिए 500/- रुपये जमा करने होंगे और दोनों पेपर के लिए आवेदन कर रहे हैं तो 600/- रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों सीटेट आवेदन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों को तैयार कर लेना चाहिए। 

विस्तार

CBSE CTET 2022 Detailed Notification Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटेट यानी सीटीईटी (CTET) की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीटेट यानी सीटीईटी के लिए आवेदन पंजीयन प्रक्रिया 31 अक्तूबर, 2022 से शुरू होने जा रही है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 16वें संस्करण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से सीटेट परीक्षा 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच में किया जाएगा।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here