[ad_1]

सुकेश चंद्रशेखर
– फोटो : फाइल फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार को अपने वकीलों को पत्र लिखकर पॉलीग्राफ जांच के लिए हामी भर दी। इसके साथ ही उसने मांग की है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्री सत्येंद्र जैन का भी पॉलीग्राफ टेस्ट हो।
इससे पहले ठगी और मनी लॉड्रिंग के आरोप में मंडोली जेल में कैद सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर उसे दिल्ली से बाहर की दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। अपने वकील के माध्यम से भेजे पत्र में सुकेश ने आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं से लगातार धमकियां मिलने और जेल में उसकी पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है।
सुकेश ने मंडोली जेल में ही बंद अपनी पत्नी पर भी शिकायत वापस लेने का दवाब बनाने की बात कही है। साथ ही उनको भी दिल्ली के बाहर दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। पत्र में सुकेश ने आरोप लगाया है कि जेल के भीतर सीआरपीएफ के जवान उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
उपराज्यपाल को भेजे गए अपने पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि वह मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी है। उसकी पत्नी भी इसी जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत जैसे आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत करने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। आर्थिक अपराध शाखा और प्रवर्तन निदेशालय के सामने जो शिकायत दर्ज है उसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
[ad_2]
Source link