Home Breaking News Job Results Live: NHRC, CBMR और NIOT में निकलीं भर्तियां, सैलरी हजारों से लाखों रुपये महीने तक

Job Results Live: NHRC, CBMR और NIOT में निकलीं भर्तियां, सैलरी हजारों से लाखों रुपये महीने तक

0
Job Results Live: NHRC, CBMR और NIOT में निकलीं भर्तियां, सैलरी हजारों से लाखों रुपये महीने तक

[ad_1]

10:31 AM, 19-Nov-2022

Job Results Live: CBMR Recruitment

उत्तर प्रदेश सरकार के जैव चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (CBMR) में विभिन्न पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई है। सेंटर ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च में एक नियमित आचार्य एवं 10 सहायक आचार्य के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्यता एवं पात्रता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbmr.res.in पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 19 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 

10:08 AM, 19-Nov-2022

Sarkari Naukri राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की भर्ती

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि पदों की संख्या में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। आयोग की इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को उनके पदों की श्रेणी के अनुसार, 25,500 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। 

10:01 AM, 19-Nov-2022

Govt Jobs NHRC Delhi Recruitment

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित एनएचआरसी यानी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के केंद्रीय कार्यालय में विभिन्न श्रेणियों के 32 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है।

09:47 AM, 19-Nov-2022

Job Results Live: NHRC, CBMR और NIOT में निकलीं भर्तियां, सैलरी हजारों से लाखों रुपये महीने तक

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 (सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी) Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है।

ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। आज सबसे पहले हम बता रहे हैं एनएचआरसी यानी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और जैव चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, उत्तर प्रदेश में निकली नौकरियों के बारे में … 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here