Home Breaking News Shiv Sena Symbol Row: अमित शाह ने चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत, बोले- दूध का दूध पानी का पानी हो गया

Shiv Sena Symbol Row: अमित शाह ने चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत, बोले- दूध का दूध पानी का पानी हो गया

0
Shiv Sena Symbol Row: अमित शाह ने चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत, बोले- दूध का दूध पानी का पानी हो गया

[ad_1]

Amit Shah

Amit Shah
– फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कल चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया। महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना और धनुष बाण दोनों मिल गए। जो लोग झूठ के आधार पर हुंकार भरते थे उन लोगों को आज मालूम पड़ गया है कि सत्य किसके साथ है? उन्होंने कहा कि आज पुणे के कार्यकर्ताओं को एक संकल्प करके जाना है कि महाराष्ट्र की सभी सीटें शिवसेना और भाजपा के खाते में आएंगे।

अमित शाह ने कार्यक्रम में पुस्तक ‘मोदी @20’ के मराठी संस्करण का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा भी की। इसके बाद उन्होंने बीमार चल रहे भाजपा सांसद गिरीश बापट से पुणे के महात्मा फुले संग्रहालय में मुलाकात की।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here