[ad_1]
भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि वह विदेश में भारत के खिलाफ बोल रहे हैं और देश की स्थितियों के बारे में ऐसे आरोप लगा रहे हैं, जिसकी हिम्मत पाकिस्तान भी नहीं करता।
‘दुनिया कर रही भारत के लिए अच्छे शब्दों का इस्तेमाल लेकिन..’
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि जहां पूरी दुनिया भारत का वर्णन करने के लिए अच्छे शब्दों का इस्तेमाल कर रही है, वहीं इसके मुख्य विपक्षी नेता विदेशी धरती पर दावा कर रहे हैं कि देश बर्बाद हो गया है और लोकतंत्र अब नहीं है, न्यायपालिका और मीडिया की हालत खराब है।
‘भारत में कारोबार के लिए चीन छोड़ रहीं विदेशी कंपनियां’
उन्होंने राहुल पर आरोप लगाया कि वह ऐसे समय में निवेशकों को भारत में निवेश करने से मना कर रहे हैं जब दुनिया देश को ‘चमकते सितारे’ के रूप में देख रही है और विदेशी कंपनियां यहां कारोबार करने के लिए चीन को छोड़ रही हैं।
[ad_2]
Source link