Home Breaking News ‘रॉकेट बॉयज 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, परमाणु परीक्षण से लेकर नेहरू-इंदिरा तक सब साथ आए नजर

‘रॉकेट बॉयज 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, परमाणु परीक्षण से लेकर नेहरू-इंदिरा तक सब साथ आए नजर

0
‘रॉकेट बॉयज 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, परमाणु परीक्षण से लेकर नेहरू-इंदिरा तक सब साथ आए नजर

[ad_1]

रॉकेट बॉयज 2

रॉकेट बॉयज 2
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉकेट बॉयज 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दूसरे सीजन में होमी भाभा, विक्रम सारा भाई और एपीजे अब्दुल कलाम के किरदार भारत को परमाणु संपन्न बनाने के लिए नई चुनौतियों का सामना करते नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में उन्हें कई मोर्चों से बाधाओं का सामना करते देखा जाएगा, जिसमें बजटीय विरोध, तकनीकी कठिनाइयां और अन्य देशों से शत्रुता शामिल है। 

यह भी पढ़ें- Ankit Gupta : ‘जुनूनियत’ में गिटार बजाते वक्त चोटिल हुए अंकित गुप्ता, नहीं रुकने दी शो की शूटिंग

ट्रेलर की शुरुआत प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु की खबर के साथ होती है। इसमें होमी और विक्रम को भी दिखाया गया है जो अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ हैं। जहां होमी भारत को एक परमाणु शक्ति बनाने पर जोर देते हैं। वहीं विक्रम की योजना कक्षा में उपग्रहों को लॉन्च करने की है।

यह भी पढ़ें- Sidharth Kiara: रील लाइफ में फिर बनेगी सिड-कियारा की जोड़ी, करण जौहर ने संभाली ‘करीब’ लाने की कमान

ट्रेलर के सामने आने के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”यह शो मेरे रोंगटे खड़े कर देता है! मुझे गर्व महसूस होता है कि ऐसे महापुरुषों ने देश के भविष्य को आकार दिया।” दूसरे यूजर ने लिखा, “सर्वश्रेष्ठ भारतीय वेब सीरीज।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस कमेंट में फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Citadel Trailer: सिटाडेल का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन मोड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

इस वेब सीरीज का निर्देशन अभय पन्नू ने किया है। वहीं इसे निखिल आडवाणी, आदित्य रॉय कपूर और एमी एंटरटेनमेंट ने क्रिएट किया है। बता दें कि इसका पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी इस सीरीज ने खूब धमाल मचाया था। सीरीज ने बेस्ट ड्रामा सीरीज और बेस्ट डायरेक्टर के साथ कुल आठ अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here