[ad_1]

संसद सत्र
– फोटो : PTI
विस्तार
संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र का दूसरा हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष ने अदाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग को हंगामा किया तो सरकार की तरफ से लोकतंत्र को लेकर लंदन में राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर माफी की मांग पर हंगामा किया। गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होने पर काले कपड़े पहने कांग्रेस नेताओं सहित कुछ विपक्षी दलों के सांसद आसन के पास आ गए और जेपीसी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। ओम बिरला ने इस पर नाराजगी भी व्यक्त की। MoS संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि लोकसभा की 34% उत्पादकता और राज्यसभा की 24.4% उत्पादकता बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान दर्ज की गई।
[ad_2]
Source link