Home Sports विराट कोहली ने LIVE मैच में जताया अनुष्का शर्मा पर प्यार, किया फ्लाइंग किस, VIDEO पर दिल हार बैठेंगे आप

विराट कोहली ने LIVE मैच में जताया अनुष्का शर्मा पर प्यार, किया फ्लाइंग किस, VIDEO पर दिल हार बैठेंगे आप

0
विराट कोहली ने LIVE मैच में जताया अनुष्का शर्मा पर प्यार, किया फ्लाइंग किस, VIDEO पर दिल हार बैठेंगे आप

[ad_1]

हाइलाइट्स

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली स्टैंड-इन कप्तान थे.
विराट कोहली ने इस मुकाबले के बहुत ही अहम मोड़ पर यशवस्वी जायवाल का कैच लपता था.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में रविवार, 23 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया. इस मैच में बैंगलोर ने लगातार दूसरी जीत हासिल की. आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराया. इस मैच में एक बार फिर से विराट कोहली कप्तानी करते हुए नजर आए. विराट कोहली ने लगातार दूसरे मैच में कप्तानी की. इस मैच को देखने के लिए विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी स्टैंड्स में मौजूद थी. मैच के दौरान विराट कोहली ने एक कैच के बाद स्टैंड्स में खड़ी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैच की दूसरी पारी में जब राजस्थान रॉयल्स 190 रनों का पीछा कर रही थी. यशस्वी जायसवाल बैटिंग कर रहे थे. उन्होंने एक शॉट हवा में खेला. गेंद सीधा विराट कोहली के हाथों में गई है. यशस्वी जायसवाल का महत्वपूर्ण कैच लपकने के बाद विराट कोहली ने बेहद अलग अंदाज में विकेट का सेलिब्रेशन मनाया. विराट कोहली ने स्टैंड की तरफ देखा, जहां अनुष्का शर्मा खड़ी थी. उन्होंने दर्शकों की तरफ फ्लाइंग किस किया, लेकिन अंदाजा यही है कि विराट कोहली का यह फ्लाइंग किस अनुष्का शर्मा के लिए था.

कोहली-गांगुली के ‘हाथ ना मिलाने’ पर रवि शास्त्री का बेबाक बयान, बोले- ‘…चाहे आप कितनी भी उम्र के क्यों न हों’

‘हां जी पाजी, आपने बुलाया…’ जब हरभजन सिंह से बुरी तरह से चिढ़ गए थे सचिन तेंदुलकर, स्पिनर ने सुनाया किस्सा

इस मैच में विराट कोहली ने दो सैट बल्लेबाजों को कैच कर पवेलियन की राह दिखाई. यशस्वी जायसवाल के अलावा विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल का कैच भी लपका. इसी के साथ विराट कोहली आरसीबी के इतिहास में आईपीएल में 100 से अधिक कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. हालांकि, बल्लेबाजी के मोर्चे पर विराट कोहली के लिए दिन अच्छा नहीं रहा. वह दिन की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया.

Tags: Anushka sharma, IPL 2023, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here