Home Breaking News मिशन 2024: कर्नाटक चुनाव के बाद 19 विपक्षी पार्टियों की होगी ‘बड़ी’ बैठक, संपर्क साधने में जुटे खरगे

मिशन 2024: कर्नाटक चुनाव के बाद 19 विपक्षी पार्टियों की होगी ‘बड़ी’ बैठक, संपर्क साधने में जुटे खरगे

0
मिशन 2024: कर्नाटक चुनाव के बाद 19 विपक्षी पार्टियों की होगी ‘बड़ी’ बैठक, संपर्क साधने में जुटे खरगे

[ad_1]

Congress sources said Leaders of major opposition parties to meet after Karnataka elections

विपक्षी एकता बनाने की कवायद
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ लामबंदी करने में जुटी हुई हैं। इसी रणनीति के तहत बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की। इस बीच, कांग्रेस की तरफ से भी बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए करीब 19 पार्टियों के शीर्ष विपक्षी नेता बैठक करने जा रहे हैं।

 

अगले महीने होगी बड़ी बैठक

कांग्रेस सूत्रों ने यह भी बताया कि विपक्षी नेताओं की यह बैठक पहले अप्रैल के अंत होने वाली थी, लेकिन 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कारण अब यह चुनाव के बाद होगी। यह भी दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की मेजबानी करेंगे। वे इस संबंध में कई अन्य पार्टियों के नेताओं से बात कर चुके हैं और लगातार उनके संपर्क में हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं। 

नीतीश कुमार ने की ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मुलाकात

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के विपक्षी दल एक के बाद एक लगातार बैठकें कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। इसके बाद वे आज पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जितना संभव हो सके विपक्षी दलों को साथ लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here