Home Breaking News Delhi Govt vs LG: दिल्ली के सभी मंत्री जाएंगे राजनिवास, सेवा सचिव की फाइल पर उपराज्यपाल से करेंगे सवाल

Delhi Govt vs LG: दिल्ली के सभी मंत्री जाएंगे राजनिवास, सेवा सचिव की फाइल पर उपराज्यपाल से करेंगे सवाल

0
Delhi Govt vs LG: दिल्ली के सभी मंत्री जाएंगे राजनिवास, सेवा सचिव की फाइल पर उपराज्यपाल से करेंगे सवाल

[ad_1]

delhi ministers will request Lieutenant Governor regarding approval of service secretary file

एलजी वीके सक्सेना
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में सरकार और एलजी के बीच चल रहा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। सभी मंत्री एलजी हाउस जाकर उपराज्यपाल से सवाल करेंगे। चिट्ठी में सेवा सचिव के बदलाव वाली फाइल को जल्द मंजूरी देने का आग्रह करेंगे। 

दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि  हमने दो दिन पहले सेवा सचिव को बदलने का प्रस्ताव भेजा था। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनी हुई सरकार को प्रशासनिक फेरबदल करने का अधिकार है और उपराज्यपाल को चुनी हुई सरकार के मुताबिक काम करना चाहिए। सेवा सचिव की फाइन न मंजूर होने की वजह से कई काम रुके हुए हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी मंजूरी के लिए उपराज्यपाल को फाइल्स नहीं भेजनी चाहिए। वह उस फैसले को मानने। हालांकि, हमने सभी फाइल्स माननीय उपराज्यपाल को भेजी हैं। मैं आग्रह करता हूं कि आप सेवा सचिव फाइल को जल्द मंजूरी दें।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here