Home Breaking News ‘प्लीज उसे जेल में ना…’, आर्यन खान मामले में बड़ा खुलासा, वानखेड़े और SRK की चैट आई सामने

‘प्लीज उसे जेल में ना…’, आर्यन खान मामले में बड़ा खुलासा, वानखेड़े और SRK की चैट आई सामने

0
‘प्लीज उसे जेल में ना…’, आर्यन खान मामले में बड़ा खुलासा, वानखेड़े और SRK की चैट आई सामने

[ad_1]

अभिनेता शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच चल रहे विवाद में हर बार नया मोड़ सामने आ रहा है। बीते दिनों समीर वानखेड़े को सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था, जिसमें वह शामिल नहीं हुए थे। अब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच हुई चैट वायरल हो रही है। यह चैट आर्यन खान की गिरफ्तारी के दौरान का है। इस चैट में शाहरुख खान समीर वानखेड़े से कहते हैं कि वो पिता की हैसियत से बात कर रहे हैं। उन्होंने समीर वानखेड़े से गुजारिश की कि मेरे बेटे आर्यन को जेल में ना रखा जाए। जेल में रखने से वो टूट जाएगा। शाहरुख इस चैट में कानून के तहत पूरा सहयोग करने की बात कर रहे हैं। 



दरअसल, एनसीबी के पूर्व मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान वानखेड़े ने अपने और शाहरुख खान के बीच आर्यन मामले पर हुई पूरी बातचीत चैट अटैच की है।  समीर वानखेड़े ने एक वाट्सअप चैट जारी कर यह दावा किया है कि आर्यन खान को छुड़ाने के लिए शाहरुख खान ने उनसे कई बार बातचीत की थी। समीर वानखेड़े ने कहा है कि शाहरुख खान उनसे आर्यन खान को छुड़ाने के लिए बार-बार विनती कर रहे थे।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here