[ad_1]

एलजी वीके सक्सेना
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली में सरकार और एलजी के बीच चल रहा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। सभी मंत्री एलजी हाउस जाकर उपराज्यपाल से सवाल करेंगे। चिट्ठी में सेवा सचिव के बदलाव वाली फाइल को जल्द मंजूरी देने का आग्रह करेंगे।
Delhi Minister Saurabh Bharadwaj writes to Lt Governor Vinai Kumar Saxena urging him to clear the file for change of Secretary (Services) soon. pic.twitter.com/2CwOMDWnGm
— ANI (@ANI) May 19, 2023
दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि हमने दो दिन पहले सेवा सचिव को बदलने का प्रस्ताव भेजा था। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनी हुई सरकार को प्रशासनिक फेरबदल करने का अधिकार है और उपराज्यपाल को चुनी हुई सरकार के मुताबिक काम करना चाहिए। सेवा सचिव की फाइन न मंजूर होने की वजह से कई काम रुके हुए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी मंजूरी के लिए उपराज्यपाल को फाइल्स नहीं भेजनी चाहिए। वह उस फैसले को मानने। हालांकि, हमने सभी फाइल्स माननीय उपराज्यपाल को भेजी हैं। मैं आग्रह करता हूं कि आप सेवा सचिव फाइल को जल्द मंजूरी दें।
[ad_2]
Source link