[ad_1]
अभिनेता शाहरुख खान की अगली एक्शन फिल्म ‘जवान’ का प्रिव्यू ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्देशक एटली कुमार ने अपनी पहली हिंदी फिल्म में शाहरुख खान को एक ऐसे लुक में पेश किया है जिसकी किसी दूसरे निर्देशक ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। फिल्म के ट्रेलर के आखिरी हिस्से में शाहरुख जब सिर से पट्टियां हटाते हैं तो उनका गंजा लुक परदे पर दिखाई देता है। ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में सबसे पहले 3 जुलाई को एक्सक्लूसिव खबर दी थी। जिन लोगों ने भी ये प्रिव्यू ट्रेलर देखा है, सब इसमें शाहरुख खान के अलग अलग स्वैग की तारीफ करते नहीं थक रहे।
Tinnu Anand: निर्देशक प्रशांत नील की तारीफ करते नजर आए टीनू आनंद, बोले- खुद रखते हैं निगरानी
फिल्म ‘जवान’ एक ऐसे इंसान की कहानी है जो हथियारों को चलाने और शारीरिक दक्षता में निपुण है। वह जुल्म का शिकार हुई महिलाओं को प्रशिक्षित करके उन्हें अन्याय का सामना करने के लिए तैयार करता है। फिल्म में नयनतारा के अलावा सान्या मल्होत्रा, ऋद्धि डोगरा, आस्था अग्रवाल के अलावा प्रियामणि भी ‘जवान’ की इस सेना में शामिल होती दिखाई देंगी। प्रियामणि की हिंदी सिनेमा में शुरुआत शाहरुख की ही फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से हुई थी। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण की झलक ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।
[ad_2]
Source link