[ad_1]

रोहित शर्मा और विराट कोहली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 36 साल के रोहित शर्मा और 35 साल के विराट कोहली का यह आखिरी विश्व कप था। हालांकि, दोनों आगे भी कुछ आईसीसी टूर्नामेंट खेल सकते हैं। इनमें अगले साल जून में होने वाला टी20 विश्व कप भी शामिल है।
2024 टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। रोहित और विराट दोनों के पास उस टूर्नामेंट में खेलने और भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का मौका है। भारत ने पिछली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 10 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी। तब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था।
[ad_2]
Source link