Home Breaking News Team India: क्या टी20 विश्व कप में होगी रोहित और विराट की वापसी? आईपीएल में अपने प्रदर्शन के बाद लेंगे फैसला!

Team India: क्या टी20 विश्व कप में होगी रोहित और विराट की वापसी? आईपीएल में अपने प्रदर्शन के बाद लेंगे फैसला!

0
Team India: क्या टी20 विश्व कप में होगी रोहित और विराट की वापसी? आईपीएल में अपने प्रदर्शन के बाद लेंगे फैसला!

[ad_1]

Team India: Will Rohit Sharma and Virat Kohli return for T20 World Cup 2024 after IPL 2024? Probables List

रोहित शर्मा और विराट कोहली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 36 साल के रोहित शर्मा और 35 साल के विराट कोहली का यह आखिरी विश्व कप था। हालांकि, दोनों आगे भी कुछ आईसीसी टूर्नामेंट खेल सकते हैं। इनमें अगले साल जून में होने वाला टी20 विश्व कप भी शामिल है।

2024 टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। रोहित और विराट दोनों के पास उस टूर्नामेंट में खेलने और भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का मौका है। भारत ने पिछली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 10 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी। तब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here