[ad_1]

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पनौती कह दिया। इसे लेकर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस थमा दिया। इसके बाद भी कांग्रेस लगातार पीएम मोदी पर तंज कस रही है। शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से पीएम मोदी पर तंज कसते हुए दो पोस्टर शेयर किए। एक में पीएम मोदी को ‘पनौती ए आजम’ कहा गया। वहीं, दूसरे पोस्टर में कांग्रेस ने पीएम मोदी को लेकर सवाल पूछ लिया कि पीएम मोदी पर कौन सा शीर्षक मेल खाता है। इसके जवाब में झूठ के सरदार, पनौती, फेकू नंबर 1 और ये सभी का ऑप्शन दिया गया था।
PANAUTI-E-AZAM pic.twitter.com/sny5TRX886
— Congress (@INCIndia) November 24, 2023
— Congress (@INCIndia) November 24, 2023
राहुल गांधी ने क्या कहा, जो मिला नोटिस
- राहुल गांधी ने कहा था- पीएम का मतलब है, पनौती मोदी। उन्होंने विश्व कप के फाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे लड़के अच्छा खासा वर्ल्ड कप जीत रहे थे। लेकिन, उन्हें हरवा दिया।
- राहुल गांधी राजस्थान में हर सभा में जेबकतरे की कहानी सुना रहे थे। कहते थे- ‘जेब काटने के लिए तीन लोग आते हैं। एक जेब कतरा ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। दूसरा पीछे से अकार जेब काटता है। तीसरा खड़ा होकर देखता रहता है और आक्रमण करने की फिराक में रहता है। जेब कतरे की तरह ध्यान भटकने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जेब काटने वाले अदाणी है और लाठी मारने वाले अमित शाह हैं। इन्हीं दोनों बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को राहुल को नोटिस जारी कर 25 नवंबर तक जवाब मांगा है।
भाजपा ने की थी शिकायत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती कहा तो भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई थी। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म कह दिया था। भाजपा ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी।
[ad_2]
Source link