[ad_1]

घटनास्थल पर जुटे लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया में हाईवा और बस में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बस पर सवार एक व्यक्ति का सर धड़ से कट कर अलग हो गया। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि स्थानीय लोगों का अनुमान है कि वह बस का उपचालक था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महारानी बस हसपुरा से कोलकाता जा रही थी। तभी मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग स्थित भौरवा गांव के पास हाईवा और बस में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बस पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मगध यूनिवर्सिटी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य घायलों को डोभी पीएचसी, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया गया।
[ad_2]
Source link