Home Sports ‘उन्होंने शुरुआती 5-6 ओवरों में ही…,’ सूर्यकुमार यादव ने बताई हार की वजह

‘उन्होंने शुरुआती 5-6 ओवरों में ही…,’ सूर्यकुमार यादव ने बताई हार की वजह

0
‘उन्होंने शुरुआती 5-6 ओवरों में ही…,’ सूर्यकुमार यादव ने बताई हार की वजह

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत को दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से हराया
3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पीछे
सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हार मिली. पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया था. दूसरे मैच में भी बारिश ने खलल डाला लेकिन मुकाबले का रिजल्ट निकला. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार के बाद कहा कि साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 5-6 ओवरों में ही भारत से मैच छीन लिया था. सूर्या ने कहा कि आधे मैच के बाद मुझे लगा कि यह पार स्कोर है लेकिन बाद में सबकुछ उलट हो गया. 3 मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच गुरुवार (14 दिसंबर) को खेला जाएगा.

भारतीय पारी के आखिरी (IND vs SA) ओवर में बारिश के कारण खेल में रुकावट आई. उस समय टीम का स्कोर 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन था. दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस पद्धति जीत के लिए 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन उसने 7 गेंद बाकी रहते 5 विकेट गंवा कर मैच जीत लिया.

पाकिस्तान से हार के बाद भारत की दमदार वापसी, 43 गेंद में जीत लिया 50 ओवर का गेम, 10 विकेट से रौंदा

‘बारिश की वजह से परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो गई थी’
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा, ‘मैच के बीच में मुझे लगा कि यह पार स्कोर है. लेकिन उन्होंने शुरुआती 5-6 ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी की और गेम को हमसे दूर लेकर चले गए. यह क्रिकेट का वह ब्रांड है जिसके लिए हम बात कर रहे थे कि क्रीज पर जाओ और स्वच्छंद होकर खेलो.’ बारिश के कारण मैदान गीला होने के बाद गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हो गई थी जिसका दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया. रीजा हेंड्रिक्स ने 27 गेंद की पारी में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाने के अलावा मैथ्यू ब्रीट्जस्के (सात गेंद में 16 रन) के साथ पहले विकेट के लिए महज 17 गेंद में 42 रन की साझेदारी की. उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम (17 गेंद में 30 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 गेंद में 54 रन की साझेदारी कर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी.

‘गीली गेंद से स्कोर का बचाव करना मुश्किल था’
बकौल सूर्या, ‘ गीली गेंद के साथ इस स्कोर का बचाव करना मुश्किल था. भविष्य में हमें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, यह हमारे लिए अच्छी सीख है. तीसरे टी20 का इंतजार कर रहा हूं.’ भारत की ओर से रिंकू सिंह ने अपना पहला अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 39 गेंद में नाबाद 68 पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाने के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव (56) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 70 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी. सूर्यकुमार ने 35 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगए. उन्होंने तिलक वर्मा (29) के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंद में 49 रन की साझेदारी की मैच में भारत की वापसी कराई.

तिलक ने दबाव वाली परिस्थितियों में 20 गेंद की पारी में चार चौका और एक छक्का लगाया. रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में 14 गेंद में एक चौका और एक छक्का जड़ 19 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने 3 विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच शम्सी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. उन्होंने बड़े स्कोर वाले मैच में भारतीय बल्लेबाजों को रोके रखा.

Tags: Ind vs sa, Rinku Singh, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here